नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Belsand Seat Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सीतामढ़ी जिले की बेलसंड विधानसभा सीट पर लोजपा आर के अमित कुमार चुनाव जीत गए हैं। मौजूदा विधायक आरजेडी उम्मीदवार संजय गुप्ता को 22685 वोटों से हरा दिया। 11 नवम्बर को दूसरे चरण में यहां मतदान हुआ जिसमें लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग के अधिकार का प्रयोग किया। 20:46 PM, Belsand Chunav Result 2025 LIVE: सीतामढ़ी के बेलसंड में लोजपा आर के अमित कुमार चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 22685 वोटों से राजद के संजय गुप्ता को परास्त किया। अमित कुमार को 82076 वोट मिले जबकि संजय गुप्ता 59391 मत हासिल करने में कामयाब रहे। 18:06 PM, Belsand Chunav Result 2025 LIVE: सीतामढ़ी के बेलसंड में लोजपा आर के अमित कुमार ने 23 में से 20 राउंड की गिनती के बाद 73466 वोट हासिल किया है। वे ...