नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- बिग बॉस 19 के लोकप्रिय कंटेस्टेंट प्रणित मोरे को जब अचानक घर से बेघर कर दिया गया तो हर कोई शॉक्ड था। लेकिन खबरें यह भी थीं कि उन्हें मेडिकल केयर में रखा गया है और जल्द ही फिर एक बार शो में वापस भेजा जाएगा। लेकिन इस बार पर कोई पक्की मुहर नहीं थी। अब बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म 'बिग बॉस तक' ने अपनी एक पोस्ट में साफ किया है कि आज प्रणित मोरे को बिग बॉस हाउस में वापस भेज दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिला जुला रिएक्शन है।प्रणित की वापसी पर पब्लिक रिएक्शन एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म विंडो के जरिए प्रणित मोरे को घर में वापस भेजा जाएगा। इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "इस बार का सीजन महज एक मजाक बनकर रह गया है।" वहीं दूसरे ने लिखा, "रिकवरी के लिए सिर्फ 5 दिन दिए, उसके लिए शो में परफॉर्म क...