बरबीघा, नवम्बर 14 -- बिहार विधानसभा चुनाव में शेखपुरा जिले की बरबीघा सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। अब तक की गिनती में जेडीयू के पुष्पंजय आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के त्रिशूलधारी सिंह और जेडीयू के डॉ. कुमार पुष्पंजय के बीच सीधा मुकाबला है। साल 2020 के चुनाव में कांग्रेस और जेडीयू के कैंडिडेट की हार-जीत का अंतर महज 113 वोट था। हालांकि इस बार दोनों दल ने अपने कैंडिडेट बदल दिए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस और जेडीयू में कौन सा उम्मीदवार जीतता है। सुबह 9.56 बजे- बरबीघा विधानसभा में अब तक की गिनती में जेडीयू के डा. कुमार पुष्पंजय आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 3394 वोट मिले हैं। सुबह 8.47 बजे- 8.30 बजे के बाद से ईवीएम मशीनें खुलनी शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही बैलट पेपर के बाद ईवीएम की मतगणना शुरू हो गई है। सुबह 8.20 ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.