नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- Baisakhi 2025 : हर साल पूरे हर्षोल्लास के साथ बैसाखी का त्योहार मनाया जाता है। बैसाखी मनाने के पीछे धार्मिक व ऐतिहासिक कारण जुड़ा है। यह त्योहार मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है। यह त्योहार कृषि से जुड़ा है। इसे रबी की फसल पकने के मौके पर मनाते हैं।बैसाखी के दिन लोग ढोल-नगाड़ों पर नाचते-गाते हैं। गुरुद्वारों को सजाया जाता है, भजन-कीर्तन कराए जाते हैं। इस दिन किसान अपने फसलों की कटाई कर शाम के समय में आग जलाकर उसके चारों ओर इकट्ठे होते हैं। बैशाखी के दिन से ही देश के कई हिस्सों में फसलों की कटाई शुरु होती है। इस त्योहार को सिखों के नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। इस साल 13 अप्रैल, 2025 को बैसाखी है। सिख समुदाय के द्वारा आज 326वां वैशाखी पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।बैसाखी का महत्व ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.