प्रमुख संवाददाता, फरवरी 12 -- बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फपुर ( बीआरएबीयू ) में छात्राओं की फीस माफ कर दी गई है। विवि प्रशासन की ओर से बुधवार की देर शाम इसकी अधिसूचना जारी की गई है। विवि प्रशासन ने यह फैसला राज्य सरकार के वर्ष 2015 में लिए गए संकल्प के निर्देश के आलोक में लिया है।छात्राओं के अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजति के छात्रों को भी फीस नहीं देनी पड़ेगी। रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के संकल्प के आधार पर यह फैसला लिया गया है। बीआरएबीयू में स्नातक की पढ़ाई करने में लगभग 20 हजार और पीजी की पढ़ाई करने में पांच से छह हजार रुपये फीस देनी पड़ती है। विवि का यह फैसला सिर्फ सामान्य पाठ्यक्रम के लिए है, वोकेशनल कोर्स में यह लागू नहीं होगा।बीआरएबीयू से कॉपी जांच के भुगतान की फाइलें गायब ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.