नई दिल्ली, जनवरी 2 -- इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में होने वाले 5वें और आखिरी एशेज टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। ईसीबी ने 12 खिलाड़ियों की टीम चुनी है, प्लेइंग XI का फैसला बेन स्टोक्स मैच के दिन करेंगे। ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड 5वां टेस्ट 4 जनवरी से खेला जाना है। सिडनी टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में दो बड़े बदलाव हुए हैं। ऑफ-स्पिनर शोएब बशीर और तेज गेंदबाज़ मैथ्यू पॉट्स को 12 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- NZ वनडे सीरीज के लिए आकाश ने चुनी भारतीय टीम, इस गेंदबाज की चाहते हैं वापसी 22 साल के शोएब बशीर, जिन्होंने 2024 में भारत के खिलाफ़ टेस्ट डेब्यू किया था, ने 19 टेस्ट मैच खेले हैं और 39.00 की औसत से 68 विकेट लिए हैं। इस ऑफ-स्पिनर ने अब तक टेस्ट में दो बार चार विकेट...