नई दिल्ली, फरवरी 24 -- तापसी पन्नू स्टारर और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी फिल्म अस्सी मंडे टेस्ट में सफल नहीं हो पाई। ठीक-ठाक शुरुआत मिलने के बाद भी अस्सी की बॉक्स ऑफिस रफ्तार काफी धीमी है। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन अब तक 4.95 करोड़ रुपये ही रहा है। क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यूज मिलने के बावजूद रिलीज के चार दिनों बाद भी 'अस्सी' 5 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है।ग्रॉस कलेक्शन 6 करोड़ भी नहीं रिलीज के पहले तीन दिनों में 'अस्सी' ने 4.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। शुक्रवार को फिल्म ने करीब Rs.1 करोड़ के साथ शुरुआत की। वीकेंड होने की वजह से शनिवार और रविवार को आंकड़े में सुधार आया और दोनों दिन फिल्म ने 1.60 करोड़ की कमाई की। इस तरह पहले तीन दिन में डोमेस्टिक नेट कलेक्शन लगभग ...