नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- Asia Cup 2025 Super 4 Updated Points Table- सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज के बाद सुपर-4 की पॉइंट्स टेबल में भी दबदबा देखने को मिल रहा है। भारत ने ग्रुप स्टेज में जीत की हैट्रिक लगाते हुए सुपर-4 के लिए क्वालीफाई किया था। टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में पहले पायदान पर रही थी। वहीं अब सुपर-4 में अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से धूल चटाकर टीम इंडिया ने यहां भी नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है। सुपर-4 में भारत, पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश और श्रीलंका ने क्वालीफाई किया है। सभी टीमों ने एक-एक मैच खेल लिया है। भारत एशिया कप सुपर-4 पॉइंट्स टेबल में 2 अंक के साथ पहले पायदान पर है, जबकि इतने ही अंकों के साथ बांग्लादेश दूसरे नंबर पर है। यह भी पढ़ें- ये खिलाड़ी रोबोट नहीं..पाकिस्तान को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.