नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- Asia Cup 2025 Points Table: यूएई में जारी टी20 एशिया कप 2025 के सुपर 4 की रेस से दो टीमें सोमवार 15 सितंबर को बाहर हो गईं। एक दिन में दो मैच खेले गए और दोनों मैचों के नतीजों के बाद एक-एक टीम सुपर 4 की रेस से बाहर हो गई, जबकि एक टीम को सुपर 4 का टिकट मिल गया है। ये टीम कोई और नहीं, बल्कि भारतीय टीम है, जो ग्रुप ए में 2 मैच जीतकर शीर्ष पर थी। अब 5 टीमों के बीच सुपर 4 के बाकी बचे 3 पायदानों के लिए लड़ाई छिड़ी हुई है। पाकिस्तान की टीम की हालत भी अच्छी नहीं है। एशिया कप 2025 के ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल की बात करें तो इसमें से टीम इंडिया ने सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि ओमान की टीम के सुपर 4 में पहुंचने के सारे रास्ते बंद हो गए हैं। टीम एलिमिनेट हो चुकी है। हालांकि, एक मुकाबला ओमान का भारत के खिलाफ है, जिसके न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.