हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 27 -- बिहार के भोजपुर जिले में आरा स्टेशन पर बेटी और पिता को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले सिरफिरे आशिक की करतूत ने सबको हैरान कर दिया है। पुलिस अभी इस हत्याकांड की असली वजह तलाशने में जुटी है। इस बीच मौका-ए-वारदात पर मौजूद लड़की के भाई ने मर्डर की पूरी कहानी बयां की है। लड़की के भाई ने बताया कि लड़के ने पहले पिता और फिर बहन को गोली मारी थी। उसने यह भी बताया कि बहन को गोली मारने से पहले उसके साथ नोंकझोंक भी हुई थी। जल्दी लौटने की बात कह दिल्ली जाने को घर से निकली एमबीए की छात्रा आयुषी अब कभी नहीं लौट सकेगी। आयुषी के साथ उसके पिता भी हमेशा के लिए घर वालों से बिछड़ गए। मां का आशीर्वाद लेकर घर से निकली छात्रा कुछ देर के बाद अपने पिता के साथ ही एक सिरफिरे की गोलियों का शिकार हो गयी। पिता-पुत्री की मौत के बाद घर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.