मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- बिहार में मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में अग्निवीर भर्ती के दौरान सेना ने मोतिहारी के रामगढ़वा के लक्ष्मीपुर निवासी जय नारायण कुमार को जन्मतिथि में हेराफेरी कर बहाली में शामिल होने पर पकड़ा। पूछताछ के बाद उसे काजी मोहम्मदपुर थाने को सौंप दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया है। इसकी पुष्टि काजी मोहम्मदपुर थाना के थानेदार सह इंस्पेक्टर नवलेश कुमार ने की है। जय नारायण कुमार ने अग्निवीर बहाली के लिए अपनी जन्मतिथि में हेराफेर कर नया आधार और पैन कार्ड बनवा लिया था। इसके आधार पर वह लिखित परीक्षा, फिर मंगलवार को शारीरिक दक्षता की जांच में सफल हो गया। बाद में शैक्षणिक प्रमाण पत्र की जांच के दौरान उसकी चालाकी पकड़ में आ गयी। पता चला कि वह 2024 की अग्निवीर बहाली में शामिल हो चुका है। उस वक्त उसकी जन्मति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.