नई दिल्ली, जनवरी 24 -- बिहार में मुजफ्फरपुर आर्मी भर्ती कार्यालय अंतर्गत मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण के कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के लिए 17 से 23 फरवरी के बीच शारीरिक दक्षता व मेडिकल जांच प्रक्रिया चक्कर मैदान में होगी। अभ्यर्थियों को मुजफ्फरपुर आर्मी भर्ती कार्यालय की ओर से एडमिट कार्ड जल्द भेज दिया जाएगा। मुजफ्फरपुर की बहाली में सात से 10 हजार तक अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता जांच और मेडिकल जांच में शामिल होंगे। यहां से चयनित अभ्यर्थी चरित्र सत्यापन के बाद अग्निवीर बहाली के लिए अंतिम रूप से चयनित होंगे। बहाली को लेकर पूरी तैयारी जिला प्रशासन की ओर से की जाती है। डीएम के निरीक्षण के बाद बहाली शुरू करने की अनुमति होती है। इसके लिए चक्कर मैदान में 400 मीटर का रन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.