नई दिल्ली, फरवरी 6 -- Apple के बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन लाइनअप में अगला फोन iPhone 17e होगा। इस फोन के 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन 19 फरवरी 2026 को लॉन्च हो सकता है। बता दें कि पिछले साल इसी तारीख के लगभग में iPhone 16e आया था। लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन A19 चिपसेट, MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, 48MP रियर कैमरा और 18MP के Centre Stage फ्रंट कैमरा के साथ आ सकता है। iPhone 17e में बड़े बदलावों के बजाय छोटे-मोटे सुधारों पर ध्यान दिए जाने की संभावना है। सबसे बड़े सुधारों में से एक 25W तक की स्पीड को सपोर्ट करने वाली MagSafe वायरलेस चार्जिंग है। फोन में 6.1-इंच की OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिससे देखने और इस्तेमाल करने का अनुभव बेहतर रहेगा। हालांकि यह फोन प्रो सीरीज जैसे हाई-एंड मॉ...