नई दिल्ली, जनवरी 23 -- टीवी सीरियल 'अनुपमा' में बहुत बड़ा धमाका होने वाला है। अनुपमा जैसे-तैसे हिम्मत जुटाकर रजनी के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी, लेकिन रजनी की एक चाल से अनुपमा टूट जाएगी। दरअसल, रजनी, भारती का इस्तेमाल करेगी। वह भारती को चॉल भेजेगी। अनुपमा, भारती को देखकर खुश हो जाएगी और उसका हाल चाल लेगी। अनुपमा कहेगी, 'सॉरी, सॉरी। अगर मुझे पता होता तो मैं तुझे उस घर में कभी नहीं देती।'जस्सी पर भड़केगी भारती भारती कहेगी, 'हां अनु ताई। मुझे वहां मायके से भी ज्यादा प्यार मिलता है। वरुण मुझपर जान छीड़कता है और मेरी मां मुझे पलकों पर बिठाकर रखती है।' जस्सी, भारती की बातें सुनकर दंग रह जाएगी। जस्सी कहेगी, 'नाटक है सब। इस वरुण का तो मुझे पता नहीं, लेकिन तेरी सास नागिन है।' भारती भड़क जाएगी। भारती कहेगी, 'चुप हो जा जस्सी। मेरी मां के बारे में तमीज से बात कर।'...