नई दिल्ली, फरवरी 12 -- 'अनुपमा' की कहानी में नया मोड़ तब आता है जब कृति बदहवास हालत में चिल्लाते हुए हॉल में आती है। उसकी आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्य वहां जमा हो जाते हैं। कृति फूट-फूटकर रोने का नाटक करती है और मोटी बा के सामने आरोप लगाती है कि कपिल ने उस पर हाथ उठाया है। कृति के घाव देख पराग का पारा चढ़ जाता है। पराग, कपिल को थप्पड़ मारता है। पराग का गुस्सा देख अनुपमा डर जाती है। अनुपमा, पराग को रोकती है और कहती है, 'पराग जी रुक जाइए।'अनुपमा दिखाएगी वीडियो जहां सब कपिल को गुनहगार मान रहे थे, वहीं अनुपमा के पास सच्चाई का कुछ और ही सबूत था। अनुपमा, कृति के पास जाकर बेहद तल्ख लहजे में कहती है, 'मैं आज तक आप जैसी औरत नहीं देखी है। आंखों से नहीं देखती तो विश्वास ही नहीं होता कि कोई औरत ऐसा भी कर सकती है।' इसके बाद अनुपमा, अनिल की मदद से टीवी...