नई दिल्ली, नवम्बर 30 -- Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अनुपमा ने ईशानी को तो नई शुरुआत करवा दी है, लेकिन अब लड़ाई है उसकी खुद की चॉल और बाकी तमाम लोगों को उनके सपनों का घर टूटने से बचाने की। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि बिल्डर दोबारा रजनी ताई देसाई के पास जाएगा और उसे एक नई डील ऑफर करेगा, लेकिन इस बार वो राजी हो जाएगी और अपना ईमान बेच देगी।रजनी ताई दिखाएगी अपना असली रंग बिल्डर जब रजनी ताई को डील ऑफर करेगा तो वह पहले तो इनकार कर देगी, लेकिन जब बात आगे बढ़ेगी तो रजनी ताई अपना असली रंग दिखाएगी और बिल्डर से 30 की जगह 50 प्रतिशत प्रॉफिट देने को कहेगी। माना जा रहा है कि यह डील बिल्डर स्वीकार कर लेगा और इसके बाद देखना यह होगा कि क्या बात आगे बढ़ेग...