नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल की कहानी इस वक्त एक ऐसे मोड़ से गुजर रही है जिसमें कुछ भी कह पाना मुश्किल है कि आगे क्या होगा। दर्शकों में कई सवालों को लेकर लगातार जिज्ञासा बनी हुई है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि चॉल की सभी औरतें मिलकर मराठी तौर-तरीकों से भारती की शादी करवाएंगी। इस दौरान ढेर सारी मस्ती होगी, लेकिन साथ ही साथ वरुण और रजनी में एक अलग तरह का तनाव बना हुआ है। क्योंकि दोनों को पता है कि यह शादी महज दिखावा है, उनके असल इरादे तो कुछ और ही हैं।भारती की शादी में होगी प्रेरणा की एंट्री जब रस्में चल रही होंगी तब सवाल यह उठेगा कि वरुण के टीका कौन करेगा, राही सोचेगी कि रजनी ने उसे वह ब्रेसलेट दिया था जो उसने अपनी बेटी के लिए बनवाया था, तो जब रजनी ने उसे बेटी का हक दिया है तो क्यों ना वही टीका करे। ल...