नई दिल्ली, फरवरी 1 -- Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि चॉल वालों के साथ मिलकर अनुपमा अपनी उस प्लानिंग को अंजाम देगी, जिसकी मदद से वह आखिरी पल में सारा गेम बदलने वाली है। अनुपमा अचानक रजनी के सामने आकर उसके होश उड़ा देगी, लेकिन उसके आगे जो होगा, उसके बारे में शायद रजनी ने भी कभी नहीं सोचा था। रजनी भूमि पूजन के लिए चॉल पहुंचेगी और सभी चॉल वाले सामने खड़े उसकी नौटंकी देखते रहेंगे।डर के मारे भाग खड़ी होगी रजनी तभी एक सफेद साड़ी उड़ती हुई रजनी के चेहरे पर गिरेगी और वह घबराकर वहां से भाग निकलेगी। फिर उसे अहसास होगा कि वह एक राजनेता है और उसका इस तरह डरकर भागना ठीक नहीं। रजनी को यूं डरकर भागते देख चॉल वाले मन ही मन हंसेगें। लेकिन फिर वो होगा जिसका रजनी ...