नई दिल्ली, जनवरी 13 -- अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा और कोठारियों का झगड़ा एक कदम और आगे चला जाएगा। प्रार्थना और उसके बच्चे को लेकर हो रही खींचतान इतनी बढ़ जाएगी कि प्रार्थना गुस्से में कोठारी परिवार के बारे में अपनी चुप्पी तोड़ेगी। पराग अपनी हार होती देख प्रार्थना पर अपना हक जताएगा और कहेगा कि उसकी बेटी और बच्चे पर उसका पूरा हक है, इसलिए प्रार्थना यहीं रहेगी। तब प्रार्थना साफ कहेगी कि उसकी सच्ची खुशी शाह परिवार के साथ है। वह अपनी बात पर डंके की चोट पर अड़ी रहेगी।अनुपमा करेगी फैसला मानने से इनकार लीला, हंसमुख, अनुपमा, किंजल, तोषू और पाखी समेत परी और ईशानी भी इस बात पर जोर देंगे कि अंश जिम्मेदार लड़का है और वह प्रार्थना और उसके बच्चे का बहुत ख्याल रखेगा। अनिल भी खुलेआम शाह परिवार की साइड लेगा जिससे पराग भड़क जाएग...