नई दिल्ली, मार्च 19 -- स्टार प्लस ने सोशल मीडिया पर टीवी सीरियल 'अनुपमा' का नया प्रोमो शेयर किया है। सामने आए नए प्रोमो में अनुपमा कैदियों को डांस सिखाती नजर आ रही है। जब अनुपमा डांस सिखा रही होती है तभी वहां राघव आ जाता है। अनुपमा, राघव से पूछती है, 'इतनी देर से कहां थे।' राघव जवाब देने से पहले ही बेहोश हो जाता है। अनुपमा, राघव को संभालती है। अनुपमा देखती है कि राघव के हाथ में चाकू का घाव है। वह परेशान हो जाती है और राघव के घाव पर दवाई लगाती है। अनुपमा, राघव से पूछती है कि उसे ये चोट कैसे और कहां लगी। राघव भड़क जाता है और अपना हाथ अनुपमा के हाथ से छुड़वाता है। अनुपमा हैरान रह जाती है। इससे पहले की अनुपमा कुछ कहे उसका फोन बजने लगता है। फोन पर कोई अनुपमा को राही के बारे में बुरी खबर देता है जिसे सुनकर अनुपमा परेशान हो जाती है और जोर से राही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.