नई दिल्ली, जनवरी 8 -- 'अनुपमा' के आज के एपिसोड में राही, पाखी को दिवाकर का सच बताएगी। राही की बात सुनने के बाद दिवाकर अपनी बात रखेगा। दिवाकर कहेगा, 'गलती मेरी नहीं है। राही ने ही मुझे गलत सिग्नल दिए थे। मैं मर्द हूं तो बहक गया।' दिवाकर की बात सुनने के बाद राही उसके गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ेगी। वहीं अनुपमा कहेगी, 'आदमी हूं इसलिए बहक गया। मर्द हूं इसलिए गलती हो गई। अरे ऐसे घटिया बहाने जो देता है न मत करता है उस आदमी को 100 जुते लगाऊं। अरे सच्चा मर्द वो होता है तो अपनी मर्यादा पार न करे।'पाखी का फैसला प्रेम, राही के सपोर्ट में आगे आएगा। प्रेम कहेगा, 'मेरी राही कैसी है ये बात मैं अच्छे से जानता हूं। तू क्या अगर ये बात राही भी कहती तो भी मैं यकीन नहीं करता।' सबकी बातें सुनने के बाद पाखी कहेगी, 'ये बात मुझे पहले से ही पता है मम्मी। दिवाकर ने मुझस...