नई दिल्ली, फरवरी 6 -- 'अनुपमा' के आज के एपिसोड में प्रेम, मोटी बा को सरप्राइज देता है। मोटी बा को पार्टी इंजॉय करता देख पाखी और तोषू गॉसिप करने लगते हैं। अनुपमा उनकी बातें सुन लेती हैं और उन्हें पांच पन्नों का भाषण देती हैं। इसके बाद, मोटी बा के जन्मदिन की पार्टी शुरू होती है। सबसे पहले श्रीनाथ जी की आरती होती है। मोटी बा, अनपमा को श्रीनाथ जी की आरती करने का मौका देती हैं। इसके बाद डांस और कई सारी गेम्स खेले जाते हैं।प्रार्थना का फैसला जब सब थक जाते हैं तब परी और राजा को साथ देख तोषू चिढ़ने लगता है। किंजल, तोषू को समझाती भी है और ताना भी मारती है। पराग और ख्याति, अनुपमा के पास जाते हैं। वे हाथ जोड़कर अनुपमा से परमिशन मांगते हैं। वे कहते हैं कि वे अपनी बेटी की डिलीवरी अपने घर में करवाना चाहते हैं। अनुपमा कहती है कि ये उसका नहीं बल्कि प्रार्थ...