नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- Anupamaa 24 December 2025 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा में बुधवार को सरिता को पता चलेगा कि लॉकर से गहने चोरी हो गए हैं। मौका देखकर ईशानी और पाखी झट से सरिता पर चोरी का आरोप लगा देंगी। मां-बेटी पहले से तैयारी कर चुकी होंगी कि ऐसी सिचुएशन में क्या करना है। उधर पराग की धड़कनें बढ़ी जा रही हैं कि आखिर अभी तक कागजों पर साइन क्यों नहीं हुए हैं। इस सबके बीच रजनी लगातार इस कोशिश में है कि किसी तरह कागजों पर साइन करवाए जा सकें। जानिए रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के 24 दिसंबर 2025 के एपिसोड में आपको क्या कुछ देखने को मिलेगा।राही अपनी मां को फिर से समझाएगी पर.. अनुपमा और राही जब साथ में शॉपिंग करने गई होंगी तब फिर एक बार बेटी मां को समझाएगी कि उसे रजनी पर शक होता है। अनुपमा कहेगी कि शक का दुन...