नई दिल्ली, मार्च 21 -- 'अनुपमा' 21 मार्च एपिसोड: प्रेम के कोठारी मेंशन छोड़ने के बाद ख्याति इमोशनल हो जाएगी। वह कान्हा जी से लड़ाई करेगी। मोटी बा भी परेशान रहेंगी। उन्हें भी नींद नहीं आएगी। वह शाह हाउस की लैंडलाइन पर कॉल करेंगी। जब बापूजी कॉल उठाएंगे तब मोटी बा कहेंगी, 'क्या बोले हम? आप घर के बड़े हैं आपको संभालना चाहिए था, लेकिन आप तो उल्टा अपनी बेटी का साथ दे रहे थे। देखा न आपकी बेटी ने क्या किया। देखा न। हमारे घर की खुशियों को आग लगा दी आपकी बेटी ने।' बापूजी भड़क जाएंगे। वह कहेंगे, 'एक मिनट। मैं घर का बड़ा हूं तो आप भी घर की बच्ची नहीं हैं। आपको भी सोचना समझना चाहिए था। आप मेरी बेटी को दोष दे रही हैं, लेकिन गलती आपकी है। बच्चों का भरोसा आपने तोड़ा। बच्चों का दिल आपने तोड़ा और अब आप अपनी गलती मानने के बजाए मेरी बेटी को दोष दे रही हैं? गलती की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.