नई दिल्ली, फरवरी 13 -- Anupamaa 13 February Written Update: टीवी सीरियल 'अनुपमा' की शुरुआत कृति और कपिल से होती है। अनुपमा, कृति को उकसाने की कोशिश करती है। अनुपमा, कृति को विश्वास दिलाती है कि पूरा परिवार उसके साथ है। कृति के भाव बढ़ जाते हैं। कृति कमरे में जाती है और कपिल के सामने इतराने लगती है। वह कपिल के सामने हर एक बार कबूल करती है। इतना ही नहीं, वह कपिल को फंसाने के लिए अपने आपको चोट भी पहुंचाती है। अनुपमा की बात मानकर कपिल से सब कैमरे में रिकॉर्ड कर लेता है।अनु की रसोई शुरू करेगी अनुपमा? अनुपमा ये सोच-सोचकर खुश होती है कि अब कपिल को न्याय मिल जाएगा। वह यूट्यूब से वीडियो देखकर राही और अंश के लिए कुछ हेल्दी बनाने की कोशिश करती है। इसी बीच राही किचन में आती है और अनुपमा को दोबारा अनु की रसोई शुरू करने की सलाह देती है। अनुपमा तब तो राह...