नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- टीवी सीरियल 'अनुपमा' में नया ट्विस्ट आएगा। अनुपमा कोठारी हाउस जाएगी और सबको गौतम के बारे में बताएगी। पराग, अनुपमा के हाथ में लाठी देंगे और कहेंगे कि आप खुद गौतम को सजा दें। गौतम को सजा देने के बाद अनुपमा टूट जाएगी। ऐसे में राही, अनुपमा को संभालेगी। अनुपमा, राही से माफी मांगेगी। राही कहेगी, 'नहीं मम्मी! आपने कुछ गलत नहीं किया है। इस आदमी का असली चेहरा बाहर आना बहुत जरूरी था।' राही कहेगी, 'मैं खुश हूं कि आपने प्रार्थना का बदला लिया है। जो मैं नहीं कर पाई, वो आपने कर दिया।' इसके बाद राही, गौतम से कहेगी, 'अगर थोड़ी-सी भी शर्म बची है न तो निकल जा इस घर से।' गौतम, राही को घूरने लगेगा। पराग, गौतम से कहेगा, 'नजरें नीचे। आज तक तू बचता रहा क्योंकि मैंने राही, प्रेम, अनुपमा जी और प्रार्थना से ज्यादा भरोसा तुझपर किया। गलती हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.