नई दिल्ली, फरवरी 13 -- Android 17 अपडेट को आजमाने के लिए तैयार हो जाइए। अगर आप भी एंड्रॉयड के इस लेटेस्ट अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ऐसा लग रहा है कि गूगल Android 17 अपडेट पर तेजी से काम कर रहा है। कुछ दिन पहले ही, गूगल ने ऑफिशियली अनाउंस किया था कि एंड्रॉयड फैंस के लिए Android 17 Beta 1 अपडेट जल्द ही रिलीज किया जाएगा। एंड्रॉयड 17 का पहला बीटा अपडेट एंड्रॉयड 16 QPR प्लेटफॉर्म रिलीज के टॉप पर बनाया गया था और इसमें लेटेस्ट बग फिक्स और स्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस में सुधार शामिल हैं। अब कंपनी ने इसका लोगो जारी कर दिया है।जल्द रिलीज होगा नया एंड्रॉयड अपडेट कंपनी ने एंड्रॉयड 17 बीटा 1 अपडेट रिलीज किया था, लेकिन एंड्रॉयड डेवलपर ब्लॉग पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने अब रिलीज में द...