नई दिल्ली, जून 4 -- ऑनलाइन सेल के दौरान जब डिस्काउंट्स की झड़ी लगती है, तब ऑनलाइन ऑर्डर्स में धोखाधड़ी की खबरें भी सुर्खियों में जरूर आती हैं। कभी महंगे मोबाइल की जगह साबुन की टिकिया निकल आती है, तो कभी लैपटॉप की जगह ईंट, और ग्राहकों का भरोसा ऐसे मामलों से डगमगाने लगता है। इन्हीं दिक्कतों से निपटने के लिए अब ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने एक खास टेक्नोलॉजी की मदद ली है, जो पैकेज में किसी भी तरह की छेड़छाड़ को गुलाबी या लाल डॉट्स के तौर पर दिखाएगी। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon अब अपने पार्सल पर एक नई टेम्पर-प्रूफ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है। इसके साथ पैकेज पर खास तरह के डॉट्स लगाए जाते हैं, जिनका रंग पैकेज खोलने की स्थिति में बदल जाता है और ये हीट-ऐक्टिवेटेड होते हैं। सामान्य स्थिति में ये डॉट्स सफेद होते हैं लेकिन जैसे ही पैकेज को खोला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.