प्रयागराज, अगस्त 18 -- Allahabad University : इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने स्नातकोत्तर (परास्नातक) और इंटीग्रेटेड (एकीकृत) पाठ्यक्रमों के मूल्यांकन पैटर्न में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब तीन की बजाय केवल दो आंतरिक परीक्षाएं देनी होंगी। इनमें से जिस परीक्षा में छात्र-छात्राएं सर्वाधिक अंक प्राप्त करेंगे, उसी को अंतिम परिणाम में शामिल किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस बदलाव से नियमित अध्ययन की आदत विकसित होगी और परीक्षा का अनावश्यक दबाव भी कम होगा। इन कोर्सों में 40 प्रतिशत अंक आंतरिक परीक्षा से होंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह प्रणाली शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू होगी। इविवि में परास्नातक स्तर पर सीबीसीएस (च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) पहले से लागू है। इसके अंतर्गत पढ़ाई सेमेस्टर प्रणाली से होती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.