नई दिल्ली, फरवरी 13 -- वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए Bharti Airtel ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए एक नया और खास फीचर पेश किया है। अब मोबाइल रिचार्ज केवल एक जरूरत भर नहीं रहेगा, बल्कि इसे आप एक पर्सनल गिफ्ट में बदल सकते हैं। कंपनी ने 'Gift a Recharge with a Special Note' नाम से यह फीचर शुरू किया है, जिसके साथ यूजर्स अपने पार्टनर, दोस्तों या परिवार के सदस्यों को मोबाइल रीचार्ज के साथ एक खास मेसेज भी भेज सकते हैं। डिजिटल दौर में जहां बातचीत और भावनाएं ज्यादातर ऑनलाइन ही एकदूसरे के साथ शेयर की जाती हैं, वहां यह फीचर रिश्तों में एक नया पर्सनल टच जोड़ने की कोशिश कर रहा है। एयरटेल का मानना है कि यह फीचर लोगों को एक-दूसरे से जुड़े रहने के साथ-साथ अपने इमोशंस को भी बेहतर तरीके से शेयर करने का मौका देगा। यह भी पढ़ें- 36 करोड़ Airtel यूजर्स के लिए ...