पटना, फरवरी 14 -- बिहार के सहरसा से विधायक आईपी गुप्ता शनिवार को AIMIM विधायकों के साथ हैदराबाद रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि उन्हें ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुलाया है। आईपी गुप्ता इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के एकमात्र विधायक हैं। उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस के साथ महागठबंधन में रहकर बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा था और जीते थे। अब उनकी ओवैसी से नजदीकी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। सहरसा विधायक गुप्ता ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने हैदराबाद दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में जीते AIMIM के सभी 5 विधायक और हाल ही में हुए बीएमसीए चुनाव में जीतकर कॉर्पोरेटर बनने वाले नेताओं को ओवैसी ने हैदराबाद बुलाया है। हैदराबाद सांसद उनका सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.