नई दिल्ली, मार्च 22 -- AIBE result 2025 : बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 19 के नतीजे घोषित कर दिए। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वे यूजर आईडी (रोल नंबर) और पासवर्ड (डेट ऑफ बर्थ) डालकर परिणाम देख व डाउनलोड कर सकेंगे। बीसीआई ने कहा है कि सात प्रश्नों को वापस लेने के बाद अंतिम परिणाम 100 के बजाय 93 प्रश्नों के आधार पर जारी किया गया है। 93 प्रश्न होने के चलते पासिंग मार्क्स भी रिवाइज किए गए हैं। सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए पासिंग मार्क्स 93 अंकों का 45 फीसदी निर्धारित किया गया है, जो 42 अंक हैं। वहीं एससी, एसटी और विकलांग श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए पासिंग मार्क्स 93 अंकों का 40 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.