ग्वालियर, फरवरी 23 -- एआई इंपैक्ट समिट में विरोध प्रदर्शन के आरोप में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को ग्वालियर से कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। ये इस मामले में अबतक दिल्ली पुलिस द्वारा 5वीं गिरफ्तारी है। पुलिस सोशल मीडिया पर आए वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर रही है। फुटेज के आधार पर ही ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाले यूथ कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस जितेंद्र यादव को दिल्ली ले गई है। गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिलाअध्यक्ष, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सभी लोग थाने एसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं इस मामले को लेकर ग्वालियर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।परिजनों का क्या कहना है? परिजनों ने बताया कि जितेंद्र अपने कमरे में थे। अ...