लखनऊ, फरवरी 19 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडिया एआई इंपैक्ट समिट-2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मानव-केंद्रित, जिम्मेदार और पारदर्शी एआई विजन को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश इस दृष्टि को धरातल पर उतारने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का 'मानव' की भावना पर आधारित एआई का विचार न केवल तकनीकी प्रगति, बल्कि नैतिक, समावेशी और जवाबदेह नवाचार का मार्ग प्रशस्त करता है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि इसी प्रेरणा से उत्तर प्रदेश में देश की पहली एआई सिटी लखनऊ में विकसित की जा रही है, जो विश्वस्तरीय नवाचार और प्रौद्योगिकी अनुसंधान का केंद्र बनेगी। साथ ही उन्नाव में देश के पहले एआई-समर्थित बहुविषयक विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य भव...