नई दिल्ली, जनवरी 8 -- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार चैट बॉट के साथ इंसानी रिश्ते की खबरें आपने कई बार सुनी होंगी। हाल के दिनों में इस तरह की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है जहां लोग चैट बॉट के साथ ना सिर्फ रोमांटिक रिलेशन बनाते हैं, बल्कि उनके साथ शादी की रस्में भी पूरी कर लेते हैं। हालांकि अब इंसान और AI के रिश्ते में भी मनमुटाव की खबरें सामने आने लगी हैं। सोशल मीडिया पर एक शख्स ने दावा किया है कि उसे उसकी AI गर्लफ्रेंड ने डंप कर दिया। इस शख्स का दावा है कि वह एक AI चैटबॉट के साथ रिश्ते में था, लेकिन फेमिनिज्म को लेकर बहस के बाद AI ने उसे अचानक छोड़ दिया। यह मामला रेडिट पर सामने आया, जहां यूजर ने बातचीत के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, बातचीत के दौरान शख्स ने AI गर्लफ्रेंड से उसके विचारों पर सवाल किया और लिखा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.