नई दिल्ली, जनवरी 12 -- संयुक्त अरब अमीरात ( UAE) के एआई मंत्री उमर सुल्तान अल ओलमा ने तकनीक और मानव भविष्य को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अधिक शक्तिशाली हो रही है, अब सिर्फ एक क्षेत्र में गहन विशेषज्ञता (Hyper-Specialization) रखना काफी नहीं रहेगा। अल ओलमा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एआई हमसे पहले लक्ष्य हासिल कर लेगा... अगर आपको किसी खास क्षेत्र में हाइपर-स्पेशलाइज्ड होना है, तो एआई हमसे बेहतर कर सकता है। आपके सफल होने का एकमात्र तरीका व्यापक ज्ञान ( Breadth Of Knowledge) होना है। निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अल ओलमा ने कई बार दोहराया कि इंसानों के लिए सबसे बड़ा खतरा एक ही कौशल में अत्यधिक विशेषज्ञता हासिल करना है। उनके अनुसार, एआई सिस्टम स्वाभाविक रूप से संकीर्ण, दोहराव वाले या अत्यधिक ...