नई दिल्ली, फरवरी 13 -- IT Stocks Today: इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और अन्य आईटी स्टॉक्स शुक्रवार को भी भारी दबाव में हैं। इनमें 7.37 फीसद तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले कारोबारी सत्र में इनमें भारी बिकवाली देखने को मिली थी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से उत्पन्न व्यवधान और वैश्विक टेक्नोलॉजी शेयरों में कमजोर भावना लगातार इस क्षेत्र पर भारी पड़ रही है। आज शुरुआती कारोबार में ही इन्फोसिस 7.37 , टीसीएस 5.47 , एचसीएल टेक 4.94 और टेक महिंद्रा 3.41 पर्सेंट का गोता लगा चुके थे।गुरुवार को भी निफ्टी आईटी इंडेक्स में भारी गिरावट रही निफ्टी आईटी इंडेक्स पिछले सत्र में 5.5% टूट गया, जिसमें कॉफोर्ज, टेक महिंद्रा, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर और इंफोसिस में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह में य...