नई दिल्ली, फरवरी 4 -- सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर ने धुरंधर-2 के लिए दर्शकों का एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दिया है। फोटो में सलमान खान फिल्म धुरंधर-2 के सेट पर ब्लैक कोट और टाई पहने नजर आ रहे हैं। इंडस्ट्री में चल रही गॉसिप्स के मुताबिक मेकर्स ने फिल्म को और भी ग्रैंड लेवल पर लेकर जाने के लिए सलमान खान से संपर्क किया था। हालांकि डायरेक्टर आदित्य धर या प्रोडक्शन टीम की ओर से अभी तक इन वायरल तस्वीरों वाले मामले को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।AI का कमाल या फिर मेकर्स की चाल? जहां एक तरफ सलमान खानक की धुरंधर-2 में एंट्री की अफवाहों से उनके फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि ये तस्वीरें AI की मदद से तैयार की गई हैं ताकि फिल्म का बज बढ़ सके। अभी तो जब तक मेकर्स की तरफ से इस मामले में कोई कन्...