नई दिल्ली, जनवरी 30 -- आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित चैटबॉट लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनते जा रहे हैं और कई बार लोग अपने पर्सनल मामलों में भी उनसे सलाह लेने लगे हैं। इसके अलावा कई यूजर्स एक दोस्त या पार्टनर की तरह इन चैटबॉट्स से प्राइवेट बातें भी शेयर करते हैं, लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। अब एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक AI चैट ऐप से की गईं लाखों यूजर्स की बातें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला Chat & Ask AI नाम के एक लोकप्रिय AI चैट ऐप से जुड़ा है। यह ऐप दुनियाभर में करोड़ों डाउनलोड्स का दावा करता है और बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल पर्सनल सवालों और अपनी जिंदगी से जुड़ी प्राइवेट समस्याओं का हल जानने के लिए करते हैं। सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने पाया कि ऐप का बैकएंड डाटाबेस ठीक से...