नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- ABVMU Result 2025 Download: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU), लखनऊ ने कॉमन पैरामेडिकल एंट्रेंस टेस्ट (CPET) 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार 18 जून 2025 को आयोजित हुई इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह रिजल्ट राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों में पैरामेडिकल अंडरग्रैजुएट और पोस्ट-ग्रैजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट का आधार बनेगा।ABVMU Result 2025 Download Direct Linkरिजल्ट में क्या जानकारी उपलब्ध है? ABVMU द्वारा जारी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार से संबंधित कई महत्वपूर्ण डिटेल्स शामिल हैं। उम्मीदवार अपना नाम और रोल नंबर, के सा...