पटियाला, सितम्बर 2 -- पंजाब के सन्नौर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई एक महिला द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर की गई है, जिसमें विधायक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हरमीत सिंह पठानमाजरा 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सन्नौर सीट से भारी मतों से जीते थे। सत्ताधारी पार्टी के विधायक पठानमाजरा पहले भी विवादों में रह चुके हैं। 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने उन पर पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके अलावा, एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद भी वे सुर्खियों में रहे थे।अपनी ही पार्टी पर भड़के विधायक हाल ही में, पठानमाजरा ने अपनी ही पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए बयान दिए थे। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.