नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- दिल्ली में बिजली कटौती को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बिजली कटौती पर विपक्ष के आरोपों और प्रदर्शन के बाद ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने पलटवार करते हुए पूर्व ऊर्जा मंत्री आतिशी पर झूठ बोलने और गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीते दस साल में जब उनकी सरकार थी 51 हजार 958 बार पांच घंटे से अधिक समय के लिए कटौती हुई, यानि रोजाना 14 बार कटौती हुई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि झूठ बोलने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। दिल्ली सचिवालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में आशीष सूद ने कहा कि पूर्व ऊर्जा मंत्री दिल्ली में बिजली कटौती पर बार-बार गलतबयानी कर रही है। वह सब जनता को भ्रमित और लोगों में भय फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई ऐसी व्यवस्था नहीं है जिसमें बिना बिजली काटे उसकी मरम्मत की जा सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.