वार्ता, मार्च 22 -- आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में महिलाओं के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी ने भाजपा से महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा पूरा करने की मांग की। आप ने 'बैंक ऑफ जुमला' के नाम से महिलाओं को चेक बांटे, जिस पर 2500 रुपए का रकम भरा है। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री का वादा था कि आठ मार्च को दिल्ली की हर महिला को हर महीने 2500 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे, लेकिन वह तारीख आकर निकल भी गई। उन्होंने कहा कि आप ने 'बैंक ऑफ जुमला' के नाम से महिलाओं को चेक दिया है, जिस पर 2500 रुपए लिखा है। हम महिलाओं को यह चेक दे रहे हैं, ताकि भाजपा को अपना वादा याद आ जाए। हमें लगता है कि अब भाजपा को थोड़ी शर्म आएगी और वह अपना वादा पूरा करेगी। वहीं, नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.