नई दिल्ली। एएनआई, मार्च 23 -- आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात में विसावदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए गोपाल इटालिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। गोपाल इटालिया 'आप' के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं। 'आप' के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने रविवार को यह घोषणा की। जूनागढ़ जिले में आने वाला विसावदर विधानसभा क्षेत्र जूनागढ़ लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। गुजरात में पिछला विधानसभा चुनाव 2022 में हुआ था, जब भाजपा ने 182 में से 156 सीटें हासिल करके शानदार जीत के साथ सत्ता में वापसी की थी। कांग्रेस केवल 16 सीटें जीत सकी, जबकि 'आप' ने 5 सीटें जीतकर राज्य में अपनी छाप छोड़ी थी। बता दें कि, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में भाजपा से हारने के बाद हाल ही में अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। 'आप' ने गुजरात में पार्टी के लिए राजनीतिक रणनीति तैयार करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.