नई दिल्ली। पीटीआई, फरवरी 15 -- आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का राष्ट्रपति से पार्टी नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगना एक 'राजनीतिक साजिश' है, जिसका मकसद 'आप' को 'कमजोर' करना है। 'आप' की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, सिंह ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी को निशाना बनाने के लिए कर रही है। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना कर रहे दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए राष्ट्रपति से मंजूरी देने का अनुरोध किया है। सिंह ने कहा, 'इससे साबित होता है कि सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी अवैध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.