नई दिल्ली, जनवरी 31 -- दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बालियान को एक बड़ी सहूलियत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने नरेश बालियान को मंडोली जेल में अपने परिवार से हफ्ते में दो बार 5 मिनट के लिए फोन पर बात करने की इजाजत दे दी है। मंडोली जेल में बंद नरेश बालियान ने अदालत से ई-मुलाकात की जगह एक और फोन कॉल करने की आजादी मांगी थी। नरेश बालियान एक मकोका केस में न्यायिक हिरासत में हैं। विशेष अदालत के जज विशाल गोगने ने वकील की दलीलें सुनने के बाद नरेश बालियान को हफ्ते में दो बार 5 मिनट के लिए अपने परिवार से फोन पर बात करने की इजाजत प्रदान कर दी। इससे पहले नरेश बालियान को जेल से ही हफ्ते में एक कॉल और एक ई-मुलाकात की सुविधा प्रदान की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...