ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्ययाय, नवम्बर 18 -- ग्रहों की स्थिति आज अच्छी रहेगी। गुरु कर्क राशि में रहेंगे। केतु सिंह राशि में रहेंगे। शुक्र और चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। सूर्य, बुध, मंगल वृश्चिक राशि में हैं, इस राशि में तीन ग्रहों की तिगड़ी बनी हुई है। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में कर रहे हैं। आज 18 नवंबर को मंगलवार है। हनुमान जी अराधना के लिए दिन बहुत ही खास है। आइए जानते हैं, 18 नवंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल। राशिफल- मेष राशि- सरसता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। फिर भी व्यापार, नौकरी-चाकरी, सारी चीजें अच्छी रहेंगी। क्रोध पर काबू रखिए। एक सुखद दिन का निर्माण हो रहा है। सूर्य को जल देना आपकी राशि के लोगों के लिए शुभ होगा। व...