नई दिल्ली, फरवरी 2 -- Aaj Ka Rashifal 2 February 2026 Horoscope, आज का राशिफल 2 फरवरी 2026: ग्रहों की स्थिति: गुरु मिथुन राशि में। चंद्रमा कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल, मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।इन 6 राशियों का दिन रहेगा शानदार, खूब होगा लाभ, पढ़ें अपनी राशि का हाल- मेष राशि: स्वास्थ्य में सुधार होगा। मां का साथ मिलेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी की स्थिति बनेगी। प्रेम संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें। वृषभ राशि: पराक्रमी बने रहेंगे। भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। व्यापारिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा। मिथुन राशि: बच के पार करें। चाहे स्वास्थ्य हो, चाहे प्रेम, संतान...