नई दिल्ली, जनवरी 31 -- Aaj Ka Rashifal 1 February 2026 Horoscope, आज का राशिफल 1 फरवरी 2026: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। चंद्रमा कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।इन 4 राशियों की होगी अच्छी कमाई, मिलेगी सफलता, पढ़ें अपनी राशि का हाल मेष राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। गृह कलह के भी संकेत हैं। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। एक अच्छे समय का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा। वृषभ राशि- व्यावसायिक स्थिति अच्छी रहेगी। अपनों का साथ होगा। पराक्रम रंग लाएगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है। एक शुभ समय का निर्माण हो रहा है। शिवजी का जलाभिषेक करना श...