नई दिल्ली, फरवरी 6 -- aaj ka ank jyotish 6 february 2026: अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 1 से जुड़े लोग सूर्य देव से शासित होते हैं। भगवान सूर्य को नेतृत्व,आत्मविश्वास और सफलता का प्रतीक माना गया है। सूर्य देव का गुण इनमें होता है, जिससे इनके भीतर कमाल की लीडरशिप होती है। जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होती है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के लोग जीवन में बेहद सफल होते हैं। चलिए जानते हैं कि मूलांक 1 वालों के लिए आज यानी 6 फरवरी 2026 का दिन कैसा रहेगा। मूलांक 1 वालों का आज का दिन कैसा रहेगा?मूलांक 1 के जातकों के लिए 6 फरवरी 2026 का दिन सामान्य रहने वाला है। कामकाज में जिम्मेदारी बढ़ेगी। ऐसे में आज आप फोकस बनाए रखेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए अवसर मिल सकते हैं। अगर आप निवेश क...